फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिला जेल में मोबाइल पहुंचाने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 11जेएनडी02-पुलिस​ गिरफ्त में जेल में मोबाइल फोन बरामद हुए मामले में पकड़े गए आरोपी। स्रोत
विज्ञापन
जींद। जिला जेल में अवैध रूप से मोबाइल फोन पहुंचाने के मामले में सीआईए स्टाफ ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव रामराय निवासी जतिन उर्फ डेविड, जुलाना निवासी शंकर और कालवा निवासी नवीन उर्फ नोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि जेल प्रशासन की ओर से थाना सिविल लाइन में शिकायत दी गई थी। इसमें बताया गया था कि जिला जेल में तलाशी अभियान के दौरान एक की-पैड मोबाइल फोन, एक बैटरी, चार सिम कार्ड और दो छोटी तार बरामद हुई थीं। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में धारा 42 प्रिजन एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
मामले की आगामी जांच सीआईए स्टाफ को सौंपी गई। जांच के दौरान तीनों आरोपियों के नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें