जींद। सिविल लाइन थाना पुलिस ने एकलव्य स्टेडियम से लोहे की ग्रिल चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में रामराय निवासी अभिषेक, खोखरी निवासी मोहित और निर्जन निवासी बलिंद्र शामिल हैं।
29 मार्च को शहर के एकलव्य स्टेडियम से चोरों ने चहारदीवारी की ग्रिल चोरी हो गई थी। जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
प्रभारी पूजा देवी ने बताया कि मामले की जांच कर रामराय निवासी अभिषेक को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में खोखरी निवासी मोहित और निर्जन निवासी बलिंद्र का नाम सामने आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। तीन को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है।