फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार देश और प्रदेश में होगा सत्ता परिवर्तन : शमशेर ढांडा

Fri, 08 Sep 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। विकास मंच हलका जुलाना ने सरकार की पोल खोलो अभियान शुरू किया है। उनका यह अभियान बिशनपुरा, किशनपुरा, शादीपुरा, रामगढ़, कर्मगढ़ गांव पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने समर्थन करते हुए उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान जोन-1 के प्रभारी अशोक कुमार सैनी, महेंद्र लोहान और बिजेंद्र गौतम, पवन सैनी, जसमेर बीबीपुर ने बताया कि गांव के युवा बढ़ चढ़ कर विकास मंच के साथ जुड़ रहे हैं। विकास मंच के सचिव शमशेर सिंह ढांडा ने बताया कि विकास मंच जुलाना सरकार की झूठी घोषणाओं की पोल खोलने का काम कर रहा है। इस बार इन नेताओं की लूट और झूठ की दुकान को बंद करना है। जुलाना से जो यह परिवर्तन की लहर चली है। कहा कि जनता में आक्रोश दिखाई दे रहा है। इससे लगता है कि इस बार देश और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होगा। उन्होंने युवाओं को मंच के साथ जुड़ने तथा मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रधान वेदपाल भनवाला, कार्यकारी प्रधान सतीष लाठर, प्रधान महससचिव आनंद लाठर, वरिष्ठ उपप्रधान सुरजीत मलिक, उपप्रधान सुमेर सिंह सभ्रवाल, गुरदीप सिंह संधु, राजमल सैनी, सहसचिव कृष्ण चाबरी, सूबेदार नरेश मेहरड़ा, सहसचिव अशोक सैनी, गंगादास गढ़वाली, महेंद्र लोहान, एडवोकेट सुरेंद्र खटकड़, प्रियंका खरकरामजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें