फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हद है...नागरिक अस्पताल के पास फायर एनओसी तक नहीं

विज्ञापन
22जेएनडी28: नागरिक अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में एनक्यूएएस की टीम दस्तावेजों की जांच करते हुए।
विज्ञापन
जींद। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) की स्टेट टीम मंगलवार को नागरिक अस्पताल पहुंची। टीम ने आईसीयू, वार्ड, फीमेल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, भवन की जांच, इलेक्ट्रिकल उपकरण समेत अन्य सभी वार्डों की व्यवस्था की परख कर अस्पताल प्रबंधन को सुधार के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के लिए निदेशालय द्वारा बनाए गए सभी पॉइंट की जांच कर रिपोर्ट तैयार की। टीम की रिपोर्ट के आधार पर अंक दिए जाते हैं।
एनक्यूएएस के तहत नागरिक अस्पताल की क्वालिटी स्टैंडर्ड जांचने के लिए टीम में कुरुक्षेत्र से डाॅ. गुरप्रीत, डाॅ. प्रदीप, डाॅ. विकास, डाॅ. रमनदीप ने इमरजेंसी से दौरे की शुरुआत की। इसके बाद अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, आपातकालीन विभाग, ओपीडी में गए।
सभी अलग-अलग टीम बनाकर अस्पताल के सभी वार्डों में गए। इसमें टीम ने सबसे ज्यादा कमियां अस्पताल के नए व पुराने भवन में ही निकाली। अस्पताल के भवन में कहीं सीलन, कहीं दरारे तो कहीं से पानी का रिसाव होने से अस्पताल के अधिकारियों को ठीक करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अस्पताल के पास फायर एनओसी नहीं मिली। इस कारण अस्पताल में आगजनी के कारण बड़ा हादसा होने का संदेह जताया गया। इस भवन की फायर एनओसी पीडब्ल्यूडी को देनी है। अस्पताल प्रशासन ने 10 से ज्यादा बार पत्र लिखे लेकिन एनओसी नहीं मिल पाई।
इसके अलावा अस्पताल में इलेक्ट्रिकल ऑडिट पिछले तीन साल से नहीं हुआ मिला। सीएनसीयू अस्पताल के पुराने भवन में होने के कारण नवजात बच्चों को नए भवन से लेकर आने में अभिभावकों को परेशानी होती है। इसको एक स्थान पर करवाने के निर्देश दिए।
अस्पताल के पुराने भवन में अंधेरा रहने के कारण मरीजों को होने वाली दिक्कत का समाधान करने के निर्देश दिए गए। अस्पताल के स्टाफ को कार्य के प्रति प्रशिक्षण दिलवाने के लिए भी कहा गया। यह टीम अब अस्पताल में आगामी दो दिन और जांच करेगी। इसके बाद पूरी रिपोर्ट तैयार करके अस्पताल को अंक दिए जाएंगे। नेशनल स्तर की टीम अस्पताल की जांच करेगी।
अस्पताल प्रबंधन ने टीम दौरे को लेकर पहले ही तैयारी कर ली थी। रेफरल सेवा, इमरजेंसी सेवा, वार्ड व दवाओं को लेकर मरीजों को मिल रही सुविधाओं को दुरूस्त किया गया था। स्वच्छता को लेकर भी कर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए थे। जिसके आधार पर स्वास्थ्य सुविधा के लिए अस्पताल को राशि उपलब्ध कराई जाती है।
बाक्स
सार्थक टीम आज से तीन दिन तक करेगी निरीक्षण
एनएचएम मिशन निदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार 23 से 26 जुलाई तक नागरिक अस्पताल में सार्थक टीम निरीक्षण के लिए आ रही है। इसके लिए सभी प्रवर चिकित्सा अधिकारी, सभी चिकित्सा अधिकारी, सभी पैरामेडिकल स्टाफ, सभी कर्मचारियों को अपनी डयूटी पर रहने के आदेश जारी किए गए हैं।
बाक्स
एनक्यूएएस टीम ने निरीक्षण किया है। टीम के मानकों के अनुरूप ही अस्पताल काम कर रहा है। क्वालिटी सर्टिफिकेट के लिए एनक्यूएएस में अस्पताल को 70 फीसदी से ज्यादा अंक लाने होंगे। बुधवार को सार्थक टीम भी जींद अस्पताल का निरीक्षण करेगी। -डॉ. सुमन कोहली सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें