फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल से 652 बैग बासमती धान चोरी

Wed, 16 Dec 2015 12:08 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

कस्बे के हाट मार्ग पर स्थित सनमती राइस मील के गोदाम से करीब 625 कट्टे बासमती धान के चोरी हो गए। यह वहीं गोदाम है जिसमें नौ दिसंबर को हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीसी गुप्ता ने स्टॉक चेक किया था। धान के मालिक अक्षय ने घटना की सूचना मंगलवार को करीब तीन बजे स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही स्थानीय डीएसपी हरेंद्र कुमार व एसएचओ सज्जन कुमार ने गोदाम में मौके का मुआयना किया। सफीदों थाना प्रभारी सज्जन कुमार ने मामले को संदेहजनक बताया है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि गोदाम का ताला भी ज्यों का त्यों लगा मिला और इतनी मात्रा में कट्टे निकालने के लिए किसी वाहन का प्रयोग किया जाता है, मौके पर किसी वाहन के टायरों के कोई भी निशान नहीं मिल रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


12 दिसंबर को भी इस प्रकार का मामला पुलिस के सामने आया था। जिसमें कस्बे के जींद मार्ग पर अनाज मंडी के बृजमोहन के गोदाम से 1500 कट्टे धान के चोरी किए जाने के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें