फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में मां के साथ दवा लेने आई युवती लापता

Wed, 16 Dec 2015 12:05 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 शहर के सामान्य अस्पताल में मंगलवार को दवा लेने के लिए आई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती की मां ने मोहल्ले के ही एक युवक पर उसकी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है।

शहर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला अपनी 19 वर्षीय बेटी के साथ सामान्य अस्पताल में दवा लेने आई थी। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दवा लेने के लिए वह लाइन में लग गई और उसकी बेटी उसे पानी पीने की बात कहकर बाहर गई। इसके बाद उसकी बेटी वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे और लड़की की तलाश की लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। युवती की मां ने आरोप लगाया कि कॉलोनी निवासी प्रवीन उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा कर ले गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें