फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कॉलोनी के चार क्वार्टर से गहने और नकदी ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले की सुरक्षा व्यवस्था अब रात भरोसे है। बुधवार रात चोरों ने पुलिस कॉलोनी के चार क्वार्टरों को अपना निशाना बनाया। चोर यहां से गहने और नकदी उड़ा ले गए। हालांकि पुलिस मामले को दबाने में लगी है।
विज्ञापन

कॉलोनी में पुलिसकर्मियों के करीब 100 क्वार्टर हैं। चोरों ने एक एएसआई, हवलदार समेत चार कर्मचारियों के मकान से सामान चोरी किया। बताया जा रहा है कि एएसआई कहीं बाहर गया था। वीरवार को जब वह लौटा तो सामान बिखरा मिला। क्वार्टर से पांच तोले सोने के जेवरात गायब मिले। इसके अलावा हवलदार ड्यूटी पर था जबकि उसकी पत्नी मां की मौत होने पर मायके गई हुई थी। जब हवलदार घर पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला। हवलदार के घर से सोने की दो तोले की चैन, सोने की दो अंगूठी, एक चांदी का हार, एक नाक की तिल्ली गायब मिली। वहीं एक कर्मचारी के घर से चोर गुल्लक चुरा ले गए। दो कर्मचारियों ने पुलिस को शिकायत दी है।
जिले में नए साल के बाद लगातार डकैती, लूट और चोरी की वारदात हो रही हैं। इसलिए बावजूद पुलिस गंभीर नजर नहीं आ रही है। पिछले दिनों अमर उजाला ने चौक-चौराहों की पड़ताल की तो पता चला कि रात 11 बजे के बाद पुलिस यहां से नदारद रहती है। मामले के बारे में जब डीआईजी ओपी नरवाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। इसके लिए वे लाइन ऑफिसर से बात करेंगे। वहीं एक बड़े अधिकारी ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि अधिकारियों ने यह जानकारी किसी के साथ भी साझा करने से साफ मना किया है। उन्होंने घटना की पुष्टि की।
विज्ञापन

15 दिन में हो चुकी चोरी की 30 से ज्यादा वारदात : जनवरी माह शुरू होने के बाद अब तक जिले में 30 से ज्यादा चोरी की वारदात हो चुकी हैं। इसके अलावा बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंकों में डकैती और लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब तक किसी भी वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

पुलिस कॉलोनी के क्वार्टरों में चोरी की घटना हुई है। अधिकारियों ने अभी इस बारे में जानकारी देने से इनकार किया है।
- एएसआई चंद्र सिंह, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें