फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे में पिल्लूखेड़ा की अनाज मंडी में चोरों ने छह दुकान से चुराए पांच लाख 55 हजार रुपये

विज्ञापन
चोरी के दौरान एक दुकान में सीसीटीवी की डीवीआर के तोड़े गए तार। - फोटो : Jind
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा अनाज मंडी में रविवार की रात में चोरों ने सात से आठ दुकानों के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पांच दुकानों से पांच लाख 55 हजार रुपये, कीमती सामान और दस्तावेज चुरी कर लिए। मंडी में एक साथ इतनी दुकानों के ताले टूटने से आढ़तियों ने पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाए हुए नाराजगी जताई। मंडी में हुई चोरी की वारदात के बारे में आढ़तियों को सुबह दुकान पर आने के बाद पता चला। दुकानदार जब पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं।
विज्ञापन

इस वारदात में पांच आढ़तियों की दुकान से पांच लाख 55 हजार रुपये और को ऑपरेटिव सोसायटी की दुकान से 560 रुपये चोरी हुए हैं। दुकान नंबर 114 वेदपाल ट्रेडिंग कंपनी से 22 हजार, दुकान नंबर 68 ढांडा ट्रेडिंग कंपनी से 90 हजार, दुकान नंबर 67 बलवान सिंह एंड संस से एक लाख 40 हजार, दुकान नंबर 259 मान ट्रेडिंग कंपनी से तीन लाख रुपये, दुकान नंबर 258 नानूराम कृष्णलाल एंड कंपनी से पांच हजार रुपये चोरी हुए हैं। इसके विरोध में सोमवार को आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी एकत्रित हुए और चोरी को लेकर रोष जताया। आढ़ती एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मंडी में गश्त नहीं करने का आरोप लगाया। आए दिन हो रही चोरी की वारदात से निपटने के लिए पुलिस को कड़े कदम उठाने के लिए कहा।
चोरों को पकड़वाने के लिए विधायक से लगाई गुहार
अनाज मंडी में हुई चोरी की घटना से परेशान आढ़ती एसोसिएशन के सदस्यों ने सफीदों से विधायक सुभाष देशवाल से मिलकर चोरों को पकड़वाने की मांग की। इस पर विधायक ने कहा कि वह पुलिस प्रशासन से मिलकर जल्द चोरों को गिरफ्तार करवाने की मांग करेंगे। अगर इसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह आढ़ती एसोसिएशन के साथ मिलकर किसी भी बड़े आंदोलन को करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
मंडी में हुई चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है सीसीटीवी फुटेज में चार लोग चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक व्यक्ति दुकान के बाहर खड़ा दिखाई दे रहा है, जबकि तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
मंडी के तीन चौकीदारों को भी नहीं भनक
अनाज मंडी में तीन चौकीदार तैनात हैं। इनमें से दो चौकीदार मंडी के दोनों गेटों पर ड्यूटी देते हैं जबकि एक चौकीदार मंडी के अंदर गश्त करता है। मंडी में तैनात किसी भी चौकीदार को चोरी के बारे में भनक नहीं लगी। चोरी की वारदात से चौकीदारों के कार्य करने पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
चोरी की वारदात की मिली शिकायत
रविवार रात को मंडी में हुई चोरी की घटना के बारे में आढ़तियों ने शिकायत दी है। शिकायत में छह दुकानों से पांच लाख 55 हजार रुपये चोरी होने की शिकायत मिली है। आढ़तियों की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर दर्ज शुरू कर दी गई है।
अनिल कुमार, पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी।
चोर शीघ्र नहीं पकड़े तो गृहमंत्री से करेंगे मुलाकात
पिल्लूलखेड़ा मंडी में रविवार रात को हुई चोरी की घटना को लेकर डीएसपी से बात की गई है। अगर चोरों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो वह इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे। इसके बाद गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बारे में फिर से पुलिस प्रशासन के रवैये की शिकायत करेंगे। पहले भी गृहमंत्री से क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर मिला था। इसके बाद भी लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं।
सुभाष देशवाल, विधायक, सफीदों।

पिल्लूखेड़ा अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान में तोड़ा गया गल्ला।- फोटो : Jind

विधायक सुभाष देशवाल से मिलकर चोरी की घटना की जानकारी देते पिल्लूखेड़ा अनाज मंडी की आढ़ती एसोसिए?- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें