जींद। अहिरका गांव के खेतों से चोरों ने घरेलू समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
अहिरका निवासी नरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके खेतों से 15 अप्रैल की रात को चोरों ने सौर ऊर्जा की प्लेट, एक रस्सा, स्प्रे की चार्जिंग वाली टंकी, 40 किलो सरसों का कट्टा, एक बड़ा गुल्लक, 10 हजार की नकदी, इंनवर्टर बैटरी और करीब आधा किलो भिंडी का बीज, सिलिंडर और चूल्हा चोरी कर लिया। उसने बताया कि उसके खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में चोरों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।