फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने तेल मिल से उड़ाए 45 कट्टे सरसों, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। हाट रोड स्थित एक तेल मिल में बुधवार रात को सेंध लगाकर अज्ञात लोगों ने 45 कट्टे सरसों चोरी कर ली। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। इस घटना से आक्र ोशित
विज्ञापन

हाथ साफ कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सिटी एसएचओ सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। व्यापारियों ने कहा कि यदि दो दिन में चोरों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो आंदोलन किया जाएगा।
मिल के मालिक राजकुमार गोयल ने बताया कि उसने सरसों तेल का मिल लगाया हुआ है। वह हर रोज की भांति को मिल बंद करके घर पर चला गया था। सुबह करीब आठ बजे मिल में आया तो पाया कि मिल के बराबर से खिडक़ी में लगे लोहे के सरिए कटे हुए हैं। उसने मिल का शट्टर खोलकर अंदर प्रवेश किया तो पाया कि वहां पर लगे सरसों के स्टॉक से काफी कट्टे गायब थे और आसपास काफी सरसों गिरी हुई थी। चोर खिडक़ी के रास्ते उसके करीब 45 कट्टे (20 किवंटल) सरसों के चोरी करके ले गए है। सूचना पाकर सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं मौके पर पहुंचे सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार से अनेक व्यापारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मंडी में पिछले चार दिन से लगातार चोरियां हो रही हैं। इनका कहना था कि चोरी कि एक वारदात में तो चोरों को उन्होंने रंगे हाथ पकड़ लिया और उनके नाम के साथ पुलिस को शिकायत दे दिए जाने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। थाना प्रभारी को व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि यदि दो दिन के भीतर ये चोरियां बरामद नहीं हुई तो वे सिटी थाना के सामने सडक़ जाम कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
26जेएनडी28: चोरों द्वारा तोड़ी गई खिडक़ी।
26जेएनडी29: सिटी थाना में शिकायत देने पहुंचे व्यापारी। संवाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें