फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अग्रोहा धाम मेले में रहने की होगी निशुल्क व्यवस्था

Fri, 26 Sep 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

अग्रोहा धाम में सात अक्तूबर को वार्षिक मेला आयोजित होगा, जिसमें देशभर से लोग भाग लेंगे। मेले में विशिष्ट अतिथियों के साथ सामूहिक विवाह की विशेष व्यवस्था की गई है। इस पहल से समाज में सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
25जेएनडी04 :अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग पत्रकार वार्ता करत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद। अग्रोहा में सात अक्तूबर को वार्षिक मेला लगेगा। इसमें मेले में प्रदेश के साथ-साथ देश के विभिन्न जगहों से लोग शामिल होंगे। यह जानकारी अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने वीरवार को एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेले में महाब्रह्मर्षि जगतगुरु कुमार स्वामी, राज्यसभा के पूर्व सांसद व जीटीवी के चेयरमैन डाॅ. सुभाष चंद्रा, हरियाणा के निकाय मंत्री विपुल गोयल, पंजाब कैबिनेट मंत्री विरेंद्र गोयल, हिसार की विधायक सावित्री जिंदल व भजन सम्राट कन्हैया मित्तल शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि अग्रवाल युवक-युवतियों की शादी के लिए खाने, ठहरने बैंड-बाजे व फेरे की व्यवस्था अग्रोहा धाम में निशुल्क की गई है। शादी के दौरान उन्हें डेढ़ लाख रुपये का सामान भी दिया जाएगा। अग्रोहा धाम में युवक-युवतियों की शादी के लिए करोड़ों रुपये की लागत से बैंक्वेट हॉल बनाया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, स्कूल, धर्मशाला, गोशाला, मंदिर बनाने का काम किया जाएगा। केंद्र व प्रदेशों की सरकारों को सबसे ज्यादा टैक्स वैश्य समाज दे रहा है महाराजा अग्रसेन के नाम पर 30 करोड़ रुपये की लागत से अग्रोहा धाम में दो संग्रहालय बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश उपप्रधान महावीर कंप्यूटर, प्रदेश महासचिव राजकुमार गोयल, जिला प्रधान ईश्वर आदि माैज्ूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें