फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्राओं ने स्वच्छता बनाए रखने का लिया संकल्प

Fri, 26 Sep 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

जींद के हिंदू कन्या महाविद्यालय में इको क्लब की छात्राओं ने सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने अभियान में भाग लिया और छात्राओं को स्वच्छता का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
25जेएनडी 07:श्लोगनों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देती हुई छात्राएं। स्रोत संस्थान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में इको क्लब की ओर से वीरवार काे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान दो अक्तूबर तक चलाया जाएगा। इको क्लब की छात्राओं ने गोद लिए हुए पार्क, स्कीम नंबर पांच में साफ-सफाई की। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने अभियान की शुरुआत की। इसमें 40 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इको क्लब प्रभारी आरती सैनी ने कहा कि स्वच्छता का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। इस दौरान डॉ. पूनम मोर ने छात्राओं को स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें