फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 नवंबर को दिल्ली–रोहतक रेलमार्ग पर होगा 7:30 घंटे ब्लॉक

Mon, 17 Nov 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी10-रेलवे जंक्शन जींद, जहां से आगवामन करने वाली गाड़ियां रद्द रहेंगी। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर बहादुरगढ़–आसौदा के बीच पुल संख्या 62 पर आरसीसी स्लैब रखने का कार्य 19 नवंबर को किया जाएगा। इसके लिए सुबह 10:15 बजे से सात घंटे 30 मिनट का मेगा ब्लॉक घोषित किया गया है। इसके कारण कई एक्सप्रेस और पैसेंजर गाड़ियों को रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन

यह ब्लॉक गाड़ी संख्या 20424 पातालकोट एक्सप्रेस और 20409 दिल्ली सराय रोहिल्ला–बठिंडा इंटरसिटी के बहादुरगढ़ से गुजरने के बाद शुरू किया जाएगा। 18 नवंबर को 54034 जींद–पुरानी दिल्ली पैसेंजर रद्द रहेगी।
19 नवंबर को 64912 ईएमयू रोहतक–दिल्ली, 54032 डीजे पैसेंजर, 64932 जींद–दिल्ली ईएमयू, 64915 ईएमयू दिल्ली–रोहतक, 54031 दिल्ली–जींद पैसेंजर, 54035 जाखल पैसेंजर, 64931 दिल्ली–जींद ईएमयू रद्द, 12481 इंटरसिटी एक्सप्रेस रोहतक से रवाना होगी। अवध–असम एक्सप्रेस को घेवरा के बीच 50 मिनट रोका जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स
दिल्ली जाने वाले यात्रियों को होगी परेशानी
19 नवंबर को बहादुरगढ़–आसौदा के बीच पुल संख्या 62 पर आरसीसी स्लैब रखने के कार्य के चलते दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। हालांकि जींद, नरवाना, उचाना और जुलाना क्षेत्र से हजारों की संख्या में यात्री दिल्ली की तरफ जाते हैं। इसके अलावा दैनिक यात्री भी आवागमन करते हैं। रोजाना यह यात्री दिल्ली से सामान लेकर अपने-अपने शहरों में बेचते हैं।
वर्जन
बहादुरगढ़–आसौदा के बीच पुल संख्या 62 पर 19 नवंबर को आरसीसी स्लैब रखने का कार्य होगा। इसके चलते कई एक्सप्रेस और पैसेंजर गाड़ियां रद्द रहेंगी। वहीं कुछ गाड़ियां दिल्ली की बजाय रोहतक तक ही जाएंगी।-जयप्रकाश, यातायात निरीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें