जुलाना। राजपुताना राइफल्स सैनिक कुश्ती परिवार के तीसरे मिलन समारोह में सैनिकों के योगदान और बलिदान को याद किया गया।
समारोह के मुख्य आयोजक करसोला गांव के पूर्व सरपंच कैप्टन रामफल लाठर ने कहा कि सैनिकों और परिवारों का सम्मान इस समारोहों में विशेष रूप से कुश्ती जगत से जुड़े वीर सैनिकों को बलिदान और राष्ट्र निर्माण में योगदान को यादि किया जाता है।
कैप्टन रामफल लाठर ने कहा की कार्यक्रम के आयोजन से सैनिकों और उनके परिवारों के बीच एकता और सामंजस्य की भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा की सैनिक और खिलाड़ियों के बलिदान को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता। सूबेदार मेजर जयबीर सिंह ने कहा कि जीवन का अमूल्य समय देश की सेवा में लगाने वाले वीर सैनिकों को एक परिवार की तरह एक साथ जोड़े रखने के लिए मनाया जाता है।
उन्होंने कहा परिवार मिलन समारोह द्वारा एक साथ आकर रेजिमेंट की यादों को ताजा किया व देश सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले रेजिमेंट के वीर सपूतों को याद किया। इस दौरान रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों द्वारा रेजिमेंट के वीर बलिदानों सपूतों को याद कर उनके लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया।
रामफल लाठर ने बताया की मिलन समारोह का मुख्य मकसद अपनी पुरानी यादों को ताजा कर खेलों के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करना है।इससे वह नशे जैसी गंभीर बीमारी से बच सके। इस अवसर पर आनंद लाठर जुलाना, कोच लोकेंद्र सिंह, सूबेदार नरेंद्र सिंह, सूबेदार शक्ति सिंह, पहलवान आनंद सिंह, राजेश पहलवान, बसाऊ लाठर, डॉ. सुभाष लाठर, युवा बारह प्रधान जगदीप लाठर, वकील सौरभ लाठर, वेदपाल लाठर, सूबेदार नरेंद्र लाठर, मोनू करसोला मौजूद रहे।