फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ रुपये से शहर में होंगे 19 नये निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गत दिनों नगर परिषद की मीटिंग के प्रस्तावों को डीसी डॉ. आदित्य दहिया द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके तहत कई विकास कार्यों को भी स्वीकृति मिल गई है, जो एजेंडा में शामिल थे। दो करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक राशि में 19 कार्य करवाए जाएंगे। इसमें 13 गलियों को पक्का करवाने के साथ-साथ कई अन्य काम भी शामिल हैं। इनमें से कई कामों के टेंडर हो चुके हैं और इनकी तकनीकी बिड खोली जा चुकी हैं। वहीं कई परियोजनाओं पर काम भी शुरू हो चुका है। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार आने वाले एक साल में इन सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

यहां होने हैं निर्माण कार्य
वार्ड नंबर चार में अनिल गोरू के घर से खुजान और दर्शन गैस वाली गली का निर्माण किया जाएगा। इस पर आठ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
बुढ़ा बाबा बस्ती में बिट्टू अग्रवाल के घर से लेकर नफे सिंह के घर तक गली का निर्माण व लाइट लगाने का कार्य किया जाएगा। इस पर साढ़े आठ लाख रुपये खर्च होंगे।
सफीदों रोड पर हीरा पेट्रोल पंप के पीछे रमेश-बिमला के मकान से वेद प्रकाश के मकान तक रास्ते को पक्का किया जाएगा। इस पर पांच लाख रुपये खर्च होंगे।
वार्ड नंबर 14 में रामनिवास तायल, मुकेश जैव अनिल विष्णु वाली गली को पक्का करने के लिए छह लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
वार्ड नंबर 14 में ही संदीप के घर से राकेश के घर पांच लाख रुपये से गली को पक्का किया जाएगा।
रोहतक रोड से रजवाहा नंबर सात अंडर पास तक गली का निर्माण किया जाएगा। इस पर 40 लाख रुपये खर्च होंगे।
वार्ड नंबर 23 में कालिया के घर से पवन और दलबीर के घर से बाबूलाल भट्ट के घर तक सात लाख रुपये से गली को पक्का किया जाएगा।
वार्ड नंबर सात में दस लाख रुपये की लागत से कई गलियों को पक्का किया जाएगा।
वार्ड नंबर सात ओम नगर में शमशान घाट का निर्माण किया जाएगा। इस पर छह लाख रुपये खर्च होंगे।
दस लाख रुपये से महाराजा शूर सैन चौक का सौंदर्यकरण किया जाएगा।
वार्ड नंबर 23 विजय नगर में साधुराम के घर से शीशन मलिक के घर तक चार लाख रुपये गली को पक्का किया जाएगा।
वार्ड नंबर 22 में जेल के सामने रणबीर के घर से नरेंद्र के घर तक चार लाख रुपये से गली का निर्माण।
वार्ड नंबर 22 में डॉ. सतबीर के घर से राजबीर जांगड़ा के घर तक जनता अस्पताल के पीछे चार लाख रुपये से गली का निर्माण होगा।
सफीदों बाईपास पर परशुराम चौक पर दस लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका काम चल रहा है।
शहीद स्मारक पार्क की मरम्मत की जाएगी, जिस पर 15 लाख रुपये खर्च होंगे।
पांच लाख रुपये से नगर परिषद कार्यालय का सुंदरीकरण किया जाएगा।
रोहतक रोड से बलवान मलिक व भवानी मोटर्स तक की गली पक्की की जाएगी, इस पर 60 लाख रुपये खर्च होंगे।
आस्था अस्पताल के साथ से रामा-कृष्ण मंदिर तक सात लाख रुपये खर्च कर गली को पक्का किया जाएगा।
वर्जन
नगर परिषद की मीटिंग को डीसी की स्वीकृति मिली है। इनमें से कई काम शुरू किए जा चुके हैं। कुछ का टेंडर हो चुका है। कई कामों के लिए प्रक्रिया चल रही है। कुल दो करोड़ रुपये से अधिक के काम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम सैनी, चेयरपर्सन, जींद नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें