फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के छह मामले आए, मरीजों की संख्या 229 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में फिर से छह डेंगू के मामले मिले हैं। इनमें से दो केस सिविल सर्जन कार्यालय पानीपत, तीन केस सिविल सर्जन कार्यालय हिसार और एक फतेहाबाद से मिली रिपोर्ट में मिले हैं। नागरिक अस्पताल से शुक्रवार को कोई भी डेंगू की रिपोर्ट जारी नहीं की गई।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. तीर्थ बागड़ी ने बताया कि सिविल सर्जन कार्यालय पानीपत से दो लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली है। इनमें से एक केस कालवा और एक केस मुआना का है। इसी प्रकार सिविल सर्जन कार्यालय हिसार से भी तीन लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली है। यह तीनों ही केस जींद शहर से हैं। वहीं सिविल सर्जन कार्यालय फतेहाबाद से भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली है। यह व्यक्ति नरवाना का रहने वाला है। नागरिक अस्पताल में सैंपलों की संख्या पूरी नहीं होने के कारण रिपोर्ट नहीं बनी। शनिवार को नागरिक अस्पताल से 90 लोगों की रिपोर्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें