फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक रोड पर एक महीने में एक कदम भी नहीं हुआ पाइप डालने का काम

विज्ञापन
रोहतक रोड पर बीचोंबीच पड़े पाइप। - फोटो : Jind
विज्ञापन
अमरूत योजना के तहत रोहतक रोड पर डाली जा रही पाइप लाइन का विवाद सुलझने की बजाय उलझता जा रहा है। एक महीने पहले भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने दौरा कर अधिकारियों को फटकार लगाई थी, मगर पाइप डालने का काम जस का तस है। एक महीने में यहां पर एक कदम भी काम नहीं बढ़ सका है। इससे रोहतक रोड के लोगों में रोष है। इस मामले में अब नया पेंच फंस गया है कि, जहां से पाइप लाइन डाली जानी है, वहां पर जनस्वास्थ्य विभाग ने सीवर लाइन डाल दी है। अब ठेकेदार इस लाइन से दूसरी ओर काम की अनुमति मांग रहा है, जबकि पीडब्ल्यूडी बीएंडआर इससे साफ मना कर चुका है।
विज्ञापन

दरअसल शहर में अमरूत योजना के तहत 25 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डाली जा रही है। योजना के तहत दो मीटर चौड़ी पाइप लाइन जाली जा रही है। पाइप लाइन को 30 से 40 फुट नीचे डाली जा रही है। ऐसे में रोहतक रोड पर यह मामला उलझ गया है। ठेकेदार का कहना है कि रोहतक रोड पर पानीपत भटनागर कॉलोनी की ओर पांच मीटर में उसे पाइप लाइन डालने की अनुमति मिली है। यहां पहले से ही तीन मीटर में लाइन डली हुई है। ऐसे में दो मीटर में यह लाइन नहीं डाली जा सकती।
विभागों में तालमेल की कमी से उलझा मामला
दरअसल यह मामला जनस्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद में तालमेल की कमी के कारण उलझा है। जनस्वास्थ्य विभाग ने करीब पांच फुट नीचे पाइप लाइन डाली है। वहीं नगपरिषद 30 फुट नीचे पाइप लाइन डाल रहा है। यदि दोनों विभागों में तालमेल होता तो पहले नगर परिषद की लाइन डल जाती और इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग डाल सकता था।
विज्ञापन

दस हजार से अधिक लोग परेशान
रोहतक रोड शहर का मुख्य रास्ता है। शहर के अंदर से रोहतक-दिल्ली जाने व रोहतक रोड के गांवों के लोगों के शहर में आने का यह मुख्य रास्ता है। इससे प्रतिदिन करीब दस हजार वाहन निकलते हैं। यहां काम शुरू नहीं होने से लोग परेशान हैं।
नप की अव्यवस्थाओं से परेशान पीडब्ल्यूडी
रोहतक रोड पर ठेकेदार ने पीडब्ल्यूडी की अनुमति के बिना सड़क उखाड़ दी थी, जिसे लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद ही विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने रोहतक रोड का दौरा किया था। अब पीडब्ल्यूडी नप की अव्यवस्थाओं से परेशान है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एक्सईएन नवनीत नैन ने नप को पत्र लिखकर कह दिया है कि जब तक यहां काम पूरा नहीं होता, सड़की की पूरी जिम्मेदारी नप की होगी।
मजदूरों का इंतजार
अभी मजदूर नहीं आए हैं। मजदूरों के आने के बाद ही काम शुरू हो पाएगा। जल्द ही रोहतक रोड पर काम शुरू करवा दिया जाएगा। सड़क का पूरा रखरखाव नप को देने के लिए पीडब्ल्यूडी से कोई पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन

राहुल पूनिया, एक्सईएन, नगर परिषद, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें