फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाजार बंद करने के फैसले पर प्रदेश सरकार के खिलाफ हुए व्यापारी, रोष प्रकट किया

विज्ञापन
लघु सचिवालय परिसर में डीसी डॉ. आदित्य दहिया से मिलने पहुंचे व्यापारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के सोमवार और मंगलवार को बाजार बंद करने के निर्णय का हरियाणा व्यापार मंडल ने विरोध जताया है। शुक्रवार को कपड़ा मार्केट में व्यापार मंडल के लोगों ने एकत्रित होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बाजार खोलने का निर्णय लिया। वहीं व्यापार मंडल ने फैसला लिया है कि इसके लिए शनिवार को बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान महाबीर कंप्यूटर ने कहा कि वह सरकार के इस फैसले के विरोध में हैं। सरकार लगातार व्यापारियों के खिलाफ फैसले ले रही है। इससे साफ है कि प्रदेश सरकार व्यापारियों को बर्बाद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त को सेठों वाली धर्मशाला में शहर के बाजार के सभी व्यापारी एकत्रित होकर इस फैसले के विरोध में रणनीति बनाकर बाजार को खोलेंगे। इसके लिए वह पुलिस की लाठियां खाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इससे पहले व्यापारी सुबह शनिवार और रविवार को किए गए बाजार बंद के फैसले को लेकर भी डीसी से मिले थे। इसमें डीसी ने सरकार से बातचीत करने के बाद निर्णय लेने का आश्वासन दिया था। इसके बाद जब शनिवार व रविवार को बाजार खोले जाने का निर्णय दिया तो फिर व्यापारियों को सोमवार व मंगलवार को बाजार बंद करने का फरमान सुनाया गया। इससे शहर के सभी व्यापारियों ने प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर इसका विरोध जताया। इससे पहले शुक्रवार सुबह जींद व्यापार मंडल के प्रतिनिधि भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के साथ डीसी डॉ. आदित्य दहिया से मिलने पहुंचे और शनिवार व रविवार को दुकान खुलवाने की मांग की। इसके बाद हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रतिनिधि भी डीसी से मिलने पहुंचे। डीसी ने उनकी मांग सरकार को भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन दोपहर बाद सरकार ने सोमवार व मंगलवार को बाजार बंद करने के आदेश जारी कर दिए।
जरूरत पड़ी तो सड़कों पर होगा आंदोलन
सरकार ने कतई आधारहीन फैसला लिया है। यह फैसला व्यापारियों को बर्बाद करने वाला है। एक ओर तो परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। बस में 52 यात्रियों को बैठाया जा रहा है। दूसरी ओर दुकानें बंद करवाई जा रही हैं। व्यापारी इसे कतई सहन नहीं करेंगे और जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

सुनील वशिष्ठ, व्यापारी नेता।
सोमवार और मंगलवार को बंद रहेंगी दुकानें
जिलाधीश डॉ. आदित्य दहिया ने आदेश जारी कर जिले के शहरी क्षेत्रों में शॉपिंग मॉल व दुकानें सोमवार व मंगलवार को बंद रखने को कहा है। उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि इस दौरान जरूरी सेवा जारी रहेंगी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक व सभी उपमंडल अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए हैं कि नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें