फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शादी के मामले में गोत्र को लेकर पंचायत में हुई मारपीट

Sat, 07 Jun 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बराह खुर्द में शादी के मामले में गोत्र को लेकर हुए विवाद में पंचायत के बीच ही दो पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। इसमें एक ही पक्ष के 4 लोगों को चोटें आई हैं। सदर थाना जींद पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बराह खुर्द निवासी जयभगवान ने पुलिस को बताया कि 6 जून को गांव में उनके ही समाज के व्यक्तियों की पंचायत गांव के आंबेडकर भवन में हो रही थी। पंचायत का विषय था कि उनके गोत्र की लड़की का रिश्ता उनके ही समाज के दूसरे गोत्र वाले कर रहे थे। इसी मामले को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में सुशील, मनजीत, सत्यवान, दलबीर, सूरजा, अजय, पवन, संदीप, लीला भी मौजूद थे। इन सभी लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस झगड़े में जयभगवान, विरेंद्र, गुरदीप उर्फ कुलदीप, सुरेंद्र को चोटें आईं। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें