फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक से रिश्तों में दरार नहीं, साजिश के तहत वायरल की थी ऑडियो : सरपंच

विज्ञापन
05 सफीदों : गांव मुआना के सरपंच ब्राह्मण समाज हल्का सफीदों के प्रधान श्याम लाल शर्मा व विधायक द
विज्ञापन
सफीदों। मुआना गांव के सरपंच एवं ब्राह्मण समाज हल्का सफीदों के प्रधान श्याम लाल शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल की गई उनकी ऑडियो क्लिप साजिश का हिस्सा है। ऑडियो को काट-छांटकर प्रसारित किया गया। इसका उद्देश्य उनके और विधायक रामकुमार गौतम के बीच संबंध खराब करना था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके और विधायक के बीच किसी प्रकार का मनमुटाव नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में श्याम लाल शर्मा ने कहा कि विधायक दादा रामकुमार गौतम उनके लिए पिता तुल्य हैं। उनके साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं। कुछ असामाजिक तत्व इन संबंधों से खुश नहीं हैं। इसी कारण फोन पर हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर उसका कुछ हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
उन्होंने कहा कि विधायक रामकुमार गौतम ने भी मीडिया के समक्ष स्पष्ट किया है कि श्याम उनका बेटा है और दोनों के बीच कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा विधायक के साथ खड़े रहेंगे। पूरा ब्राह्मण समाज भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेगा। श्याम लाल शर्मा ने कहा कि विधायक रामकुमार गौतम ने सफीदों हल्के में अनेक विकास कार्य करवाए हैं। उनकी ईमानदारी और मेहनत से क्षेत्र की जनता संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता चाहती है कि भविष्य में भी रामकुमार गौतम को जनप्रतिनिधि के रूप में सेवा करने का अवसर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें