फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन

विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। स्वामी मुक्तानंद महाराज । स्रोत श्रद्धालु।
विज्ञापन
नरवाना। पतराम नगर स्थित दुर्गा मंदिर में मंगलवार को हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम स्वामी मुक्तानंद महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों के अनुसार पिछले चार माह से मंदिर में लगातार धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। प्रतिदिन करीब 625 हनुमान चालीसा के पाठ किए जा रहे हैं, जबकि प्रत्येक मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ सुंदरकांड का विशेष आयोजन किया जाता है। इसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।
इस अवसर पर स्वामी मुक्तानंद महाराज ने सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनके नियमित पाठ से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और आत्मबल व सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हनुमानजी बल, बुद्धि और ज्ञान के सागर हैं तथा उनके नाम का स्मरण भक्तों के लिए संकटों से मुक्ति का मार्ग है। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें