फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाजारों में अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं

Sat, 01 Nov 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
31जेएनडी21: लाइट को ठीक करते हुए इलेक्ट्रीशियन। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
उचाना। बाजारों में दुकानों के दोनों तरफ सामान रख कर अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं है। नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का रूख अख्तियार कर चुका है।
विज्ञापन

नपा सचिव अशोक डांगी ने कहा कि हर सप्ताह नगर पालिका अतिक्रमण हो हटाने के लिए अभियान चलाएगा। अतिक्रमण करने वालों दुकानदारों का सामान जब्त करने के साथ-साथ जुर्माना लगाया जाएगा। बाजारों में दुकानों के आगे सामान रखने से सड़क पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है। बाजारों में जाम की स्थिति बन जाती है।
एक कॉल पर ठीक होगी स्ट्रीट लाइटें : शहर के बाजारों, गलियों पर स्ट्रीट लाइटों को लेकर किसी तरह की परेशानी हो तो अब नगर पालिका ने नंबर जारी किया है। नपा सचिव अशोक डांगी ने कहा कि उनके आस-पास में स्ट्रीट लाइटें नहीं जलती है तो उनको लेकर कॉल कर सकते है।
विज्ञापन

जिन वार्डों, बाजारों में लाइटों के खराब होने की जानकारी मिलती है तो उसे ठीक करवाया जाता है। किसी तरह की परेशानी स्ट्रीट लाइटों को लेकर राहगीरों, वार्ड के लोगों, दुकानदारों को नहीं आने दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें