फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में चल रही कलह : देवेंद्र

Thu, 19 Jun 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
19जेएनडी25-भाजपा का उचाना मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए विधायक देवेंद्र अत्री।
विज्ञापन
उचाना। ब्राह्मण धर्मशाला में वीरवार को भाजपा का मंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र अत्री ने केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा की। विधायक ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट नहीं है और खुलेआम आंतरिक कलह चल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वो कर दिखाया, जिसका देश को 70 साल से इंतजार था।
विधायक ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनना लोगों के विश्वास का प्रतीक है।
अत्री ने कहा कि चिनाब नदी पर रेलवे पुल का निर्माण हुआ। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई गई और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने सभी चुनावी वादे पूरे किए। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी का परिवार संगठित परिवार है।
विज्ञापन

2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा होगा। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा सरकार ईमानदारी से काम कर रही है। कांग्रेस आज हाशिए पर है। कांग्रेस के पास कोई नेता आज नहीं है।
इस अवसर पर ओमप्रकाश थुआ, डॉ. रामचंद्र जांगड़ा, सतीश जांगड़ा, श्रवण मांडी, महामंत्री रमेश राणा, सेवा सिंह पालवां, सत्यनारायण मखंड, नरेश सौंगरी, सुरेंद्र खरकभूरा, शीशपाल चहल, प्रमोद पालवां, सुनील, रणधीर पांचाल, मुकेश सुदकैन और सत्यवान दुर्जनपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें