19जेएनडी20-योग जनजागरण में भाग लेती हुई महिलाएं।
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा के निर्देशानुसार सभी व्यायामशालाओं में वीरवार को आयुष योग सहायकों की ओर से योग जागरण यात्रा निकाली गई। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अमित रोहिल्ला ने बताया कि योग का अभ्यास रोगी व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि स्वस्थ व्यक्ति को भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग जागरण यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना था। योग और प्राणायाम के अभ्यास से शारीरिक व मानसिक दोनों तरीकों से लाभ मिलता है। संवाद