फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लंबित शैक्षणिक कार्यक्रमों को जल्द शुरू करने की मांग

विज्ञापन
05जेएनडी04: वाणिज्य विभाग अध्यक्ष डॉ. जसवीर सुरा को ज्ञापन सौंपते हुए एबीवीपी कार्यकर्ता। स्रोत
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के प्रबंधन और वाणिज्य विभाग में शैक्षणिक समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नाराजगी जताई। एबीवीपी नेताओं ने विद्यार्थियों की मांगों को लेकर विभागाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा और विभाग में लंबे समय से लंबित शैक्षणिक कार्यक्रमों को जल्द शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

एबीवीपी नेता मयंक बंसल ने कहा कि प्रबंधन जैसे व्यावहारिक विषय में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों से प्रति वर्ष 200 रुपये लिए जाते हैं। फिर भी लंबे समय से कोई इंडस्ट्रियल टूर या शैक्षणिक भ्रमण आयोजित नहीं किया गया है।
इंडस्ट्रियल टूर के बिना विद्यार्थी उद्योगों की कार्यप्रणाली, मानव संसाधन प्रबंधन और विपणन रणनीतियों को व्यावहारिक रूप से समझने में असमर्थ हैं। वहीं, परिषद नेता अभिषेक ने विभाग में सेमिनार, वर्कशॉप और गेस्ट लेक्चर की कमी का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उद्योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के बिना विद्यार्थियों को आधुनिक स्टार्टअप संस्कृति और करियर के नए अवसरों की जानकारी नहीं मिल पा रही है, जिससे उनके प्लेसमेंट और कौशल विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमित सैनी ने विभागाध्यक्ष से मांग की कि विद्यार्थियों के लिए इंडस्ट्रियल टूर की योजना बनाई जाए और उद्योगों के साथ समन्वय स्थापित कर इंटर्नशिप व प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि ये मांगें विद्यार्थियों के व्यावसायिक भविष्य और रोजगार की संभावनाओं को सुनिश्चित करने के लिए हैं। रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें