फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर-कारीगरों के हालात में नहीं आया बदलाव : सुखबीर

Sun, 03 Nov 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भवन निर्माण कामगार यूनियन ने शनिवार को विश्वकर्मा दिवस पर धागा मिल काॅलोनी मजदूर भवन में सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता यूनियन के ब्लॉक प्रधान बारूराम ने की, जबकि संचालन ब्लॉक सचिव संदीप जाजवान ने की। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में यूनियन के राज्य प्रधान सुखबीर सिंह शामिल हुए।
विज्ञापन

सुखबीर ने बताया कि आज पूरे देश में अलग-अलग रूप से कारीगर व मजदूर विश्वकर्मा दिवस को मनाते हैं। उन्होंने बताया कि पूरे विश्व को चमकाने वाले मजदूर-कारीगरों के हालात में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज अडानी-अंबानी की संपत्ति प्रतिदिन अरबों की संख्या में बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश के हालत बेहद खराब थे। सरकार ने पूंजीपतियों से हालात में बदलाव के लिए देश की जनता के लिए सहायता करने की अपील की, लेकिन उन्होंने किसी भी प्रकार की सहायता से इंकार कर दिया। उसके बाद जनता के सहयोग से सार्वजनिक क्षेत्र को खड़ा किया गया, लेकिन आज सार्वजनिक क्षेत्र को चंद पूंजीपतियों के हाथों लुटाया जा रहा है।
आज रेल, भेल, हवाई अड्डे, कोयला खदान, बिजली आदि को निजीकरण किया जा रहा है। इससे जनता का भारी नुकसान हो रहा है। गरीब और ज्यादा गरीब होता जा रहा है। जिला सचिव कपूर सिंह ने कहा कि निर्माण मजदूर 10 वर्षों से प्रदेश सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के कारण धक्के खाने के लिए मजबूर हैं। लंबे समय से निर्माण मजदूर की सुविधाओं की राशि अटकी पड़ी है। नया पंजीकरण नहीं हो रहा है। निर्माण मजदूरों को 90 दिन की काम की तसदीक करवाने के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। काम की वेरिफिकेशन करवाने के लिए व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है। सीएससी केंद्र भ्रष्टाचार के अड्डे बने हुए हैं। बड़े पैमाने पर निर्माण मजदूरों की लूट हो रही है। इस अवसर पर ब्लॉक सचिव संदीप जाजवान, रणबीर सिंह, शीलकराम, सिल्लू, रविंद्र, जयपाल, सत्यवान व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें