फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिले में अलग-अलग जगहों से चोरी की वारदातें, केस दर्ज

Fri, 30 May 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में तीन अलग-अलग स्थान पर चोरी की वारदातें सामने आई हैं। तीनों ही मामलों में पुलिस ने चोरी के मामले दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन


जिले के नरवाना में एक पेस्टिसाइड की दुकान से चोरों ने दुकान का शीशे का ताला तोड़कर 54 हजार रुपये चोरी कर लिए। ्रगुरथली निवासी दुकानदार बालवीर ने पुलिस में शिकायत में बताया कि वह 23 मई को कुछ समय के लिए दुकान के शीशे का ताला लगाकर बाजार गया था। जब वह वापस आया तो उसने देखा कि शीशे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो गल्ले का ताला भी टूटा मिला। गल्ले में रखे 54 हजार रुपये भी नहीं मिले।

दूसरी घटना जिले के गांव खरकगादियां की है। गांव के गुरु मेजर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके खेत गागर से ढाठरथ की ओर जाने वाले रास्ते पर ड्रेन के पास है। उसने करीब सवा महीने पहले अपने खेत में सौर ऊर्जा की प्लेट और इनवर्टर और बैटरी लगवाई थी। 27 मई की रात को उसके खेतों से चोरों ने इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना में सफीदों हलका के मुआना में राकेश के खेतों से 27 मई की रात को चोरों ने इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ली। सदर सफीदों थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें