फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डॉक्टर दंपति के मकान का ताला तोड़कर चोरी

Wed, 27 Dec 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के सेक्टर-4 एक्सटेंशन में मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी व जेवरात निकालकर ले गए। डॉक्टर दंपति निजी अस्पताल में मरीज के ऑपरेशन पर गया हुआ था। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 39 वर्षीय डॉक्टर प्रमोद ने बताया कि वह और उसकी पत्नी पेशे से डॉक्टर हैं। मंगलवार की रात अपनी पत्नी डॉक्टर अमिता के साथ सनसिटी स्थित निजी अस्पताल में मरीज के ऑपरेशन के चलते गया था। रात करीब 2 बजकर 10 मिनट पर वापस आया तो घर का सामान बिखरा मिला। अंदर से 3750 रुपये की नकदी, चांदी की तीन जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी कानों के झुमके, सोने का गले का लॉकेट व अन्य सामान चोरी मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें