दुकान में हुई चोरी की जांच करती पुलिस।
- फोटो : Jind
गांव नंदगढ़ में चोरों ने दो दुकानोें के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी की वारदात एक शराब ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदारोें की शिकायत पर जुलाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नंदगढ़ गांव निवासी दलबीर ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार की सुबह दुकान पर आया तो देखा की दुकान के ताले टूटे हुए थे। दुकान में रखी चार बैैटरी, तांबे का सामान गायब था। इसके अलावा उसके सामने वाली बैटरी की दुकान से भी चोर चार बैटरी चोरी कर लिए। चोरी की वारदात पास में स्थित शराब की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि दो लोग कार में सवार होकर आते हैं और रॉड से दुकानों के ताले तोड़ रहे हैं। इसकी शिकायत जुलाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद दुकान का ताला तोड़ते हुए चोर।- फोटो : Jind