फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना होने के डर से नहर में कूदकर करनाल के युवक ने दी जान, सफीदों में मिला शव

विज्ञापन
कोरोना होने के डर से नहर में छलांग लगार आत्महत्या करने वाले युवक का नहर से निकाला गया शव और पास में - फोटो : Jind
विज्ञापन
गांव अंटा हेड से सफीदों पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान करनाल के मॉडल टाउन कॉलोनी निवासी नवीन (23) के रूप में हुई है। नवीन के पिता बलवान से शिनाख्त की।
विज्ञापन

बलवान से बताया कि 20 जून की शाम को कोरोना के डर से उसका बेटा नहर में कूद गया था। उसे कई दिनों से खांसी, जुखाक और बुखार की शिकायत थी। जब वह एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर के पास दवाई लेने गया तो डॉक्टर द्वारा उसका नंबर नोटकर लिया गया था। ऐसे में उसे कोरोना की जांच को लेकर बात कही गई थी। इस बात से आहत होकर नवीन ने करनाल में ही नहर किनारे अपनी बाइक खड़ी करके छलांग लगा दी थी। तीन दिन से उसे ढूंढ रहे थे। सोमवार को अंटा के पास शव दिखाई दिया जिसे बाहर निकाला गया। नवीन करनाल में ही एक कपड़े के शोरूम में काम करता था। सदर थाना के एएसआई अमरजीत ने कहा कि बलवान एवं परिजनों ने शव की शिनाख्त की। करनाल थाना में गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज है, इसलिए शव को करनाल पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें