फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क की दीवार पर लटका मिला व्यक्ति का शव, हत्या या आत्महत्या की जांच नें जुटी पुलिस

विज्ञापन
पार्क में मिला व्यक्ति का शव। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
नगर के ऐतिहासिक नागक्षेत्र के संजय पार्क की दीवार पर सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव लटका मिला। इसकी सूचना किसी राहगीर द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई। मरने वाले व्यक्ति की पहचान करनाल जिले के गांव राहडा एवं हाल निवासी राहडा मोहल्ला सफीदों के रामबुल के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सफीदों के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। रामबुल की पत्नी ने कहा कि एक दिन पहले ही उनके घर पर फाइनेंसर ने आकर पैसे जल्दी देने की मांग को थी। साथ ही धमकी दी थी को अगर उसने समय पर क़िस्त के पैसे नहीं दिए तो जान से मार देगा। इसी बात से परेशान होकर लगता है कि उसके पति ने आत्महत्या कर ली या उसे मार दिया गया है। मृतक की पत्नी एवं अन्य परिजनों ने बताया कि रामबुल ने ओम फाइनेंसर्स से 10 हजार रुपये ब्याज पर लिए हुए थे। जिसकी इस महीने की किस्त वह समय पर नहीं दे सका था। उन्होंने बताया कि वह सभी परिवार में हुई मौत के चलते अपने गांव राहडा गए हुए थे। जैसे ही वह सफीदों आए तो फाइनेंसर ने उन्हें परेशान करने लगा। रामबुल सफीदों शहर में ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। सिटी थाना प्रभारी देवीलाल ने कहा कि जल्द ही परिजनों के बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें