फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को दिया युवा कांग्रेस हलकाध्यक्ष ने समर्थन

Sat, 09 May 2026 07:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। एक मई से मांगों को लेकर नगर पालिका परिसर में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों के बीच कांग्रेस युवा हलकाध्यक्ष उचाना संदीप वर्मा पहुंचे। संदीप वर्मा ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देते हुए उनकी मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

वर्मा ने कहा कि कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जो भी मांगे सफाई कर्मचारी कर रहे है उनकी जायज मांगे हैे। सरकार को चाहिए कि इन मांगों को तुरंत प्रभाव से पूरा करें ताकि कर्मचारी अपनी हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटे। इस मौके पर शीला प्रधान, ओमपति देवी, सुरजी देवी, राजेश ढिलौड़, सतपाल, संतरो, राजकली मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें