जींद। एक युवक ने बुजुर्ग के 40 हजार रुपए चोरी कर लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जोगेंद्र नगर निवासी देवा सिंह ने एफआईआर में बताया कि वह दो मई को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में 40 हजार रुपये निकलवाने के लिए गए थे। जब वह बैंक से बाहर आएा तो एक युवक मिला। कहा कि वह जयभगवान का लड़का है। उसे अपना मकान दिखाने के बहाने एक गली में ले गया और 40 हजार रुपये चोरी कर लिए। संवाद