जींद। अलेवा थाना क्षेत्र के गांव नगूरां में चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। नगूरां निवासी सुनील ने पुलिस एफआईआर में बताया कि वह 16 दिसंबर सुबह अपने घर के बाहर थे।
पड़ोसी रामराजी उर्फ रामली, ओमप्रकाश उर्फ पाशा, अशोक और मनीष ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। इससे उनको गंभीर चोटें आईं।
जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने रामराजी उर्फ रामली, ओमप्रकाश उर्फ पाशा, अशोक और मनीष के खिलाफ हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद