25जेएनडी20: संडील के शिव ईंट भट्टे से छुड़वाए गए बंधक बनाए हुए मजदूर। स्रोत : पुलिस
जींद। संडील गांव में पुलिस ने मंगलवार को शिव ईंट भट्ठे पर बंधक बनाए गए 16 महिला व पुरुषों के अलावा 14 छोटे बच्चों को मुक्त करवाया। सभी को जींद जंक्शन पर छोड़ा गया, ताकि यह अपने घर जा सकें। अल्पसंख्यक आयोग ने जिला प्रशासन को संडील के शिव ईंट भट्टे पर मजदूरों के बंधक बनाने की शिकायत दी थी।
इसके दाद डीसी के आदेशानुसार अलेवा के नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। इसके साथ ही पुलिसबल को भी साथ जाने की हिदायत दी गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ नगूरां पुलिस चौकी प्रभारी पीएसआई सुखबीर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और मजदूरों को मुक्त करवाया। मामले में ईंट भट्ठा संचालक से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।