फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पेंशन बहाली संघर्ष समिति के सदस्य दिल्ली के लिए रवाना

विज्ञापन
25जेएनडी34: शहर की डीआरडीए मार्केट से पेंशन बहाली संघर्ष समिति के सदस्य दिल्ली के लिए रवाना होत
विज्ञापन
जींद। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के आह्वान पर दिल्ली के जंतर मंतर पर पेंशन संवाद महारैली का आयोजन हुआ। रैली में देशभर से हजारों कर्मचारी पहुंचे और पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग बुलंद की।
विज्ञापन

जिला प्रधान जोगेंद्र लोहान ने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधू और राष्ट्रीय संगठन सचिव विजेंद्र धारीवाल के नेतृत्व में आयोजित महारैली में कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश के हर जिले से कर्मचारियों ने प्रतिनिधित्व किया। एनएमओपीएस की सभी राज्य इकाइयां बड़ी संख्या में अपने सदस्यों को लेकर जंतर मंतर पहुंचीं।
कहा कि वह भी मंगलवार को डीआरडीए के सामने से बस लेकर गए और रैली में शामिल हुए। सरकार बार-बार पेंशन बहाली का आश्वासन तो देती है लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों के हित में नहीं है इसलिए पुरानी पेंशन बहाल करना ही समाधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें