30जेएनडी30-बरसाती सीजन को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेते हुए मंत्री कृष्ण कुमार बे
नरवाना। बारिश के सीजन को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए। मंत्री ने कहा कि 15 जून तक सीवर लाइन दुरुस्त करने का कार्य पूरा किया जाए। नरवाना शहर के किसी भी हिस्से में जलभराव की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।
शहर की सभी स्ट्रीट लाइट और राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले सभी चौराहों पर लगी लाइट चालू हालत में रहनी चाहिए। इसके साथ-साथ शहर की सड़कों पर सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त करें। बेदी ने सभी अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि किसी भी कार्य को करने में कोई भी विभागीय औपचारिकताएं अथवा तकनीकी नॉर्म्स बाधा नहीं बनने चाहिए। इसके लिए संबंधित विभाग का अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार माना जाएगा।
बैठक में कैबिनेट मंत्री ने उप पुलिस अधीक्षक को हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास निगम क्षेत्र में पनप रहे नशा और लूटपाट की घटनाओं पर अंकुश लगाने पर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा। संवाद