जींद। शहर के मेन बाजार स्थित एक स्वर्णकार की दुकान से शुक्रवार को सोने की चेन और अंगूठी चुराने वाली युवती को पुलिस ने पकड़ लिया है। युवती ने चोरी किए आभूषण अपने जूते में छुपाए हुए थे। पुलिस ने आभूषण बरामद कर युवती को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वारदात का पता सीसीटीवी फुटेज से लगा।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में सीपी ज्वेलर्स के स्वर्णकार सुमित ने बताया कि 11 दिसंबर को वह दुकान पर था। इस दौरान दुकान में एक युवती आई और सोने के जेवरात दिखाने को कहा। इस दौरान युवती ने सोने की चेन और अंगूठी अपने जूतों में छिपा ली। उन्होंने इस घटना को सीसीटीवी में देख लिया। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती की तलाशी ली। इस दौरान उसके जूतों से सोने की चेन और अंगूठी बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में युवती की पहचान धमतान साहिब निवासी 22 वर्षीय अंजलि के रूप में हुई। जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र ने बताया कि युवती को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब पुलिस अन्य वारदात के खुलासे के लिए उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेगी।