23जेएनडी26: शहीद पवन खटकड़ की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प कुलपति रामपाल सैनी। स्रोत विवि
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने शहीद पवन खटकड़ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के सभी वीर शहीदों को नमन किया।
कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि शहीदी दिवस हमें उन महान वीरों के बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने देश की आजादी और सम्मान के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि 23 मार्च का दिन विशेष रूप से इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन भगत सिंह, सुखदेव थापर और राजगुरु को ब्रिटिश हुकूमत द्वारा फांसी दी थी।
इन महान क्रांतिकारियों ने हंसते-हंसते देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया और आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति का सच्चा मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि शहीदी दिवस मनाने का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि अर्पित करना नहीं है बल्कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम, त्याग और समर्पण की भावना को जागृत करना भी है।