23जेएनडी09: शहीदी दिवस पर छात्र-किसान एकता संगठन बच्चों को शैक्षिक सामग्री देते हुए। स्रोत संगठ
जींद। शहीदी दिवस पर किसान-छात्र एकता संगठन के उप प्रधान अभिषेक जुलाना ने क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों के बीच पेंसिल और कॉपियां वितरित कीं। अभिषेक जुलाना ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के वंचित वर्गों की सेवा करना ही है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह मात्र एक नाम नहीं बल्कि एक जीवंत विचारधारा हैं। उन्होंने समाज में समानता और शिक्षा का जो सपना देखा था उसे पूरा करना हर युवा का कर्तव्य है। इस दौरान उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के विचारों को केवल किताबों तक सीमित न रखकर अपने आचरण में ढालें।