फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: टायर फटने से बेकाबू हुई कार में सवार दूल्हे के दो दोस्तों की मौत, पांच बराती गंभीर

विज्ञापन
11जेएनडी31: उचाना-बड़ौदा के बीच दुर्घटनाग्रस्त आर्टिका गाड़ी। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
दिल्ली पटियाला नेशनल हाईवे पर बड़ौदा गांव के पास फटा अर्टिगा का टायर, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पड़े पाइपों से टकराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात उचाना क्षेत्र के बड़ौदा गांव के पास बुधवार देर रात बरात में जा रही अर्टिगा कार का अचानक टायर फट गया। वह हाईवे के किनारे रखे भारी-भरकम पाइपों से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में दूल्हे के दो दोस्तों की मौत हो गई। वहीं पांच बरातियों की हालत गंभीर है। हादसे से शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।
बुधवार को छातर गांव निवासी मोहित की शादी थी। रात को छातर गांव से बारात बड़ौदा गांव के लिए रवाना हुई थी। सात युवक अर्टिगा कार से बारात जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी दिल्ली-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ौदा गांव के समीप पहुंची तो कार का टायर अचानक धमाके के साथ फट गया। टायर फटते ही चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी घूमती हुई सड़क किनारे रखे भारी पाइपों में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में छातर निवासी 19 वर्षीय अंकुश और करसिंधु निवासी 22 वर्षीय दीपक की मौत हो गई। राहगीरों और ग्रामीणों की सूचना पर उचाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस और परिजनों ने घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें आगे हिसार के नागरिक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बारातियों ने बताया कि उचाना के आरजीएम कॉलेज के पास गाड़ी में सीएनजी भरवाने के बाद करीब एक किलोमीटर ही कार चली होगी कि यह हादसा हो गया।
विज्ञापन



हादसे की सूचना मिलते ही घर में पसरा सन्नाटा
दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर और दोनों गांवों में सन्नाटा पसर गया है। अंकुश और दीपक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं गंभीर रूप से घायल मनीष, अंकित, आशु और काला को परिजनों हिसार के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

अकुंश अपने परिवार का था इकलौता, दीपक तीन भाइयों में था छोटा

सड़क दुर्घटना में मौत का ग्रास बना छातर गांव का अंकुश अपने परिवार का इकलौता बेटा था। अंकुश की दो बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। इस दुर्घटना ने मां-बाप के बुढापे की लाठी छीन ली तो बहनों का भाई छीन लिया। दुर्घटना में मरने वाला करसिंधु गांव का दीपक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दीपक छातर गांव में हेयर सैलून का कार्य करता था। उसे मोहित ने शादी का निमंत्रण दिया था , लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। बारात की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने पर दो की मौत के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई। सभी की आंखें इस दर्दनाक घटना के बाद नम नजर आ रही थीं।

वर्जन
कार का टायर फटने के कारण संतुलन बिगड़ा और यह दर्दनाक हादसा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन


-मनोज कुमार, प्रभारी, पुलिस थाना उचाना

11जेएनडी31: उचाना-बड़ौदा के बीच दुर्घटनाग्रस्त आर्टिका गाड़ी। स्रोत ग्रामीण

11जेएनडी31: उचाना-बड़ौदा के बीच दुर्घटनाग्रस्त आर्टिका गाड़ी। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें