28जेएनडी06: कला धाम मंदिर में प्रवचन सुनते श्रद्धालु। स्रोत पूजारी।
जींद। शक्ति संगठन कला धाम की ओर से रोहतक रोड पर स्थित कला धाम मंदिर में रविवार को विश्व कल्याण एवं सर्व सुख शांति के लिए पांच दिवसीय महा अखंड जाप का शुभारंभ हुआ।
ऋषि सुखदेव महाराज ने दिव्य ज्ञान रूपी अमृत प्रवचनों से सभी श्रद्धालुओं को निहाल करते हुए कहा कि जीवन का असली सुख दूसरों को सुख देने में है, उनका सुख लूटने में नहीं।
महाराज ने कहा कि सच्चे संत महापुरुषों का स्वभाव ही होता है विश्व कल्याण और सबकी भलाई। पूर्ण संत महापुरुष विश्व कल्याण के लिए अपना एक एक अंग परोपकार के लिए भेंट चढ़ा कर अपनी कुर्बानी दे जाते हैं। उनके अंदर नश्वर वस्तुओं को प्राप्त करने की इच्छा या लालच नहीं होता।