फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल में डेढ महीने से बंद शौचालय खुले, मरीजों को मिली राहत

विज्ञापन
21जेएनडी25: नागरिक अस्पताल में शौचालय का खोला गया ताला। संवाद
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में पिछले डेढ़ महीने से बंद पड़े शौचालय आखिरकार खुल गए हैं। शौचालय बंद होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को हो रही परेशानियों को अमर उजाला ने 21 जनवरी के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और बुधवार को सीएमओ ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर बंद शौचालयों को तुरंत खुलवाया संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से जवाब-तलब किए। साथ ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए।
नागरिक अस्पताल परिसर में आमजन और मरीजों के लिए बने कई शौचालय बंद पड़े थे। इस कारण मरीजों के परिजनों और अन्य लोगों को मजबूरी में आईसीयू के शौचालयों का उपयोग करना पड़ रहा था। आईसीयू में आमजन की आवाजाही से गंभीर मरीजों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया था। अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे थे।
विज्ञापन

शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद ताले नहीं खोले जा रहे थे। चोरी के डर या प्रशासनिक लापरवाही के कारण आमजन को बुनियादी सुविधा से वंचित रखा जा रहा है। इस कारण मरीजों को शौचालय के अभाव में परेशानी हो रही थी।
वर्जन
नागरिक अस्पताल में बंद पड़े शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है और उनको आमजन के लिए खुलवा दिया गया। भविष्य में भी अस्पताल प्रशासन इस तरह की बुनियादी सुविधाओं को लेकर गंभीरता दिखाएगा ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। -डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन

21जेएनडी25: नागरिक अस्पताल में शौचालय का खोला गया ताला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें