फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बावल में सफाई का टेंडर खत्म, अब लगे कूड़े के ढेर

Tue, 27 Feb 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
रेवाड़ी। कूड़े के ढेर में मुंह मार रहे बेसहारा पशु। संवाद
विज्ञापन
बावल। कस्बे में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं, जिससे बदबू आने लगी है। एक साल पहले 57 लाख रुपये का कूड़े उठाने का ठेका दिया गया था, जिसमें दो टैम्पो, ट्रैक्टर और 14 कर्मचारी काम करने में लगाए गए थे। टैम्पो में डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित किया जाता था।
विज्ञापन

ट्रैक्टर में गलियों में बने डंपिंग प्वाइंट्स से कूड़ा उठाने का कार्य किया जा रहा था। पुराने टेंडर के तुरंत बाद नए टेंडर नहीं छोड़े गए, जिससे कस्बे में होली चौक, मोती झील, मुख्य बाजार सहित कूड़े के ढेर लग रहे हैं। दिनभर बेसहारा पशु भी कूड़े में मुंह मारते रहते हैं। ऐसे में बीमारी फैलने की संभावना बनी हुई है। उसके बावजूद कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई बार अधिकारियों को भी स्थानीय लोग अवगत करा चुके हैं। तब भी समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था चरमराने से आने वाले दिनों में और भी ज्यादा समस्या हो सकती है। दूसरी तरफ नगर पालिका का कहना है कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।

नप प्रधान बोले- उच्च अधिकारियों को समस्या से करा चुके हैं अवगत

नपा चेयरमैन ने बताया कि वे उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा चुके हैं। खुद भी ट्रैक्टर लेकर सफाई करवा रहे हैं ताकि कस्बे की सफाई व्यवस्था खराब न हो। बावल की नगरपालिका प्रदेश की नगरपालिकाओं में सबसे अच्छी मानी जाती है। नपा चेयरमैन लगातार प्रशासन पर काम न करने देने का आरोप लगाते रहे हैं।
विज्ञापन


खींचतान का खामियाजा भुगत रही जनता

दूसरी तरफ चेयरमैन ओर नपा प्रशासन की खींचतान का खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। दोनों में लंबे समय से आनाकानी चल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार स्वच्छ अभियान का नारा दे रही है। प्रशासन सरकार के दावों की धज्जियां उड़ाने का काम कर रहा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन





दो तारीख को टेंडर खुलेगा। नपा के सफाईकर्मी काम में जुटे हैं। प्रशासन सफाई व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से सजग है।

-अंजलवायु, सचिव, नगर पालिका बावल।



नगर पालिका प्रशासन को लोगों की हो रही समस्या से अवगत करवा दिया गया है। उसके बावजूद अभी तक कुछ भी नहीं हो पा रहा है।

-विरेंद्र, चेयरमैन, नगर पालिका बावल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें