अंक लेकर जाते खिलाड़ी को पकड़ता विरोधी टीम का खिलाड़ी। संवाद।
- फोटो : Jind
सफीदों। नई अनाज मंडी में चल रही जस्ट कबड्डी लीग सीजन-11 में बुधवार रात को 65 किलोग्राम भार वर्ग में सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला मुकाबला मध्यप्रदेश और मुंबई के बीच खेला गया। इसमें मध्यप्रदेश की टीम ने 11 अंकों से जीत हासिल की। मध्यप्रदेश ने 46 अंक बनाए जबकि मुंबई की टीम 35 अंकों पर ही सिमट गई।
दूसरा मैच गुजरात व हिमाचल प्रदेश की टीमों के बीच हुआ। जिसमें गुजरात की टीम ने 26 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की। गुजरात की टीम ने 66 तथा हिमाचल प्रदेश की टीम ने केवल 40 अंक हासिल किए।
जस्ट कबड्डी के सीईओ सोहन लाल ने बताया कि रात को हुए सेमिफाइनल मुकाबलों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी बन्तू व गुजरात के अंकित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दोनों खिलाडिय़ों को मुख्यातिथियों ने सम्मानित किया। इस मौके पर जस्ट कबड्डी लीग की उपप्रधान महिला संगीत सोनी, सचिव रोशन शर्मा, ज्योति, आरती, सोनिया, प्रीति सोकिन, संदीप, रेफरी रेखा, विक्रम, अजय, पूजा, विकास यादव, अजय चौहान, प्रदीप तुषीर भी मौजूद रहे।