19जेएनडी05: अंतरजिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के विजेता छात्र प्राचार्य सत्यवान मलिक के साथ।
जींद। राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने राजकीय महाविद्यालय कैथल में आयोजित अंतर जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कॉलेज के सात विभागों ने अपने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। इसमें मनोविज्ञान विभाग की टीम ने प्रथम स्थान, जबकि भूगोल, कंप्यूटर व वनस्पति विभाग की टीमों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा भूगोल विभाग व कंप्यूटर विभाग से एक-एक छात्र को बेस्ट एक्सप्लेनेटर का खिताब प्रदान किया है।
प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए किया गया है। जो 21 व 22 फरवरी 2025 को राजकीय महाविद्यालय करनाल में आयोजित की जाएगी। यह उपलब्धि राजकीय कॉलेज के छात्रों की वैज्ञानिक सोच, परिश्रम व रचनात्मकता को दर्शाती है। मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष, डॉ. प्रेम पूनम ने विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी।