08जेएनडी20-नगूरां गांव में महिला के खून की जांच करती स्वास्थ्य कर्मचारी। स्रोत स्वास्थ्यकर्मी
अलेवा। स्वास्थ्य विभाग की सात टीम ने नगूरां गांव में घर-घर पहुंचकर डेंगू के लार्वा की जांच की। इस दौरान टीम ने लोगों को डेंगू के प्रति सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य नरेंद्र ढांडा ने की। इस दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि बारिश के मौसम में नालियों और गड्ढों के अलावा छत पर पड़े कबाड़ मेें पानी भरने के कारण मच्छरों का लार्वा के पनपने की संभावना बढ़ गई है।
इसलिए लोगों को अपने घरों में होदी, कूलर, टंकी, फ्रिज की ट्रे, गमले और टायर की सप्ताह में एक बार सफाई जरूर करनी चाहिए। नालियों और गड्ढों में काला तेल और डीजल डालना चाहिए ताकि मच्छर का लार्वा खत्म हो सके।
डेंगू के लक्षण होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या फिर नागरिक अस्पताल में खून की जांच करवा लेनी चाहिए ताकि बीमारी पर समय रहते काबू पा सके। इस दौरान टीम ने 43 लोगों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेजे। इस अवसर पर सुभाष, अनिल, कुलदीप, सविता और नवीन भी मौजूद रहे।