फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अध्यापक संघ ने 12वीं में प्रदेश में टॉपर रही सरोज टंडन को किया सम्मानित

Fri, 30 May 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी09: 12वीं कक्षा में प्रदेश में टॉपर रही छात्रा सरोज टंडन को सम्मानित करते हुए। संस्था
विज्ञापन
जींद। हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ जिला ने गुरु रविदास धर्मशाला सफीदों रोड में वीरवार को सम्मान समारोह का आयोजन जिला अध्यक्ष सत्यपाल पातलान की अध्यक्षता में किया। इसमें 12वीं कक्षा में प्रदेश में कला संकाय में टॉपर रही सरोज टंडन को स्मृति चिह्न व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर डॉ. बीआर आंबेडकर वेलफयर सोसाइटी के प्रधान राजेश पहलवान ने छात्रा को भविष्य में इसी तरह से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा नवनियुक्त टीजीटी और पीजीटी को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
जिला संयोजक दलबीर आहल्यान ने बताया कि सरोज टंडन एक बहुत मेहनती और होनहार बेटी है। एक दिन वह देश और समाज का नाम रोशन करेगी। इस अवसर पर राजेश राठी, सुलतान मेंहदिया, जोगेंद्र सिंह डीपी, प्राचार्य रणधीर सिंह, प्राचार्य तारा देवी, प्राचार्य बिजेंद्र ग्रोवर, रमेश महेशवाल, बबलू बराड़ व धर्मपाल सिंहमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें