29जेएनडी13:हिंदू कन्या कॉलेज में सीआरएसयू के वीसी डाॅ. रामपाल सैनी का स्वागत करते हुए। कॉलेज
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में हरियाणा राजकीय सहायता प्राप्त प्रिंसिपल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के युग में उच्च शिक्षा पर आधारित रहा।
इसमें अवसर पर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डाॅ. रामपाल सैनी, पूर्व कुलपति डा. रणपाल सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे। साथ ही महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के रजिस्ट्रार सहित अन्य विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार व हरियाणा के अनेक राजकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के प्राचार्य भी मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम का प्रारंभ राजकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों की प्रिंसिपल एसोसिएशन के प्रधान डाॅ. अशोक चौधरी के वक्तव्य से हुआ। इस सेमिनार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के युग में उच्च शिक्षा के विषय पर विस्तारपूर्वक गहन चिंतन-मनन किया गया।
इसके बाद कॉलेज प्रिंसिपल संगठन की ओर से नवनियुक्त कुलपति डाॅ. रामपाल सैनी को अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। पूर्व कुलपति डाॅ. रणपाल सिंह को भी संगठन की ओर से विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। संगठन ने नवनियुक्त प्राचार्यों व सेवानिवृत हुए प्राचार्यों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में संगठन के महासचिव डाॅ. सुरेंद्र राणा ने प्रिंसिपल संगठन के मुद्दों पर चर्चा करते हुए उपलब्धियों को भी सभी के साथ सांझा किया।
इस मौके पर कुलपति डाॅ. रामपाल सैनी, डाॅ. रणपाल सिंह ने भी सेमिनार के विषय पर अपने विचार सांझा किए।