फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नर्सिंग कॉलेज में प्राचार्य को नहीं हटाने की छात्राओं ने उठाई मांग

विज्ञापन
फोटो 29एसएफडीएम3 प्रिंसिपल का तो बदला ने किए जाने को लेकर विरोधी करती हुई। स्रोत 
विज्ञापन
सफीदों। राजकीय नर्सिंग कॉलेज में प्राचार्य बदलने की चर्चाओं के बीच बुधवार को छात्राओं ने वर्तमान प्राचार्य डॉ. सुदेश चौधरी को पद पर बनाए रखने की मांग की। छात्राओं ने कॉलेज परिसर में एकत्र होकर कहा कि उनके कार्यकाल में शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन और सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन

छात्राओं रानी, पूनम, नीलम सहित अन्य ने बताया कि डॉ. सुदेश चौधरी के प्राचार्य बनने के बाद कॉलेज का माहौल बदला है। कक्षाओं में मोबाइल पर रोक, शिक्षकों की समय पर उपस्थिति और साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाओं में सुधार और पढ़ाई का स्तर बेहतर हुआ है। प्राचार्य का तबादला किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगी।
विज्ञापन

कॉलेज के स्थायी भवन निर्माण की प्रक्रिया भी उनके कार्यकाल में शुरू हुई है। छात्राओं ने कॉलेज हित में प्राचार्य को नहीं हटाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें